Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस सीएए के नाम पर मुस्लिम समुदाय को भ्रमित कर रही है : प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को कांग्रेस पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के मुद्दे पर मुस्लिम समुदाय को भ्रमित कर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बढ़ते कद को स्वीकार नहीं कर पा रही है।

02:19 PM Dec 22, 2019 IST | Shera Rajput

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए तीन इस्लामिक देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के छह धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है और इससे भारत में किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। 
जोशी ने कहा, ‘‘अहंकारी कांग्रेस जो देश पर शासन को अपना जन्म सिद्ध अधिकार मानती है, वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बढ़ते कद को स्वीकार नहीं कर पा रही है। इसलिए कांग्रेस सीएए के मुद्दे पर मुस्लिम समुदाय को भड़का रही है, लेकिन यह काम नहीं करेगा।’’ 
सीएए की आलोचना को खारिज करते संसदीय कार्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह समावेशी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के अनुकूल है, लेकिन कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां, तृणमूल कांग्रेस और कथित बुद्धिजीवी उस मुद्दे पर शोर मचा रहे हैं जो मुद्दा है ही नहीं।’’ 
जोशी ने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह हाल में लागू सीएए कानून का एक नकारात्मक पक्ष उजागर करके दिखाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा में विधेयक के खिलाफ कोई ठोस और तार्किक मुद्दा रख पाए। 
यह कानून खास तौर पर पड़ोसी देशों के छह धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्हें धार्मिक आधार पर सताया गया है। इस कानून में मुस्लिमों को शामिल नहीं करने के सवाल पर जोशी ने कहा, ‘‘ इन देशों में मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यक नहीं हैं और उन्हें सताया भी नहीं गया है।’’ 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से से आने वाले लोग भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं और उनके आवेदन पर भारतीय नागरिकता कानून 1955 के तहत विचार किया जाएगा, न कि सीएए के तहत। उन्होंने कहा कि अदनान सामी और 500 मुस्लिमों को नागरिकता कानून 1955 के तहत नागरिकता दी गई है। 
जोशी ने कहा, ‘‘लेकिन कांग्रेस कुंठा की वजह से मुस्लिम समुदाय को हिंसा के लिए भड़का रही है।’’ 
Advertisement
Next Article