Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्यप्रदेश में आज से शुरू होगी कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा, किन मुद्दों का रखा जएगा खास ध्यान ?

12:18 PM Sep 19, 2023 IST | Uday sodhi
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस की प्रदेश इकाई आज से प्रदेश सरकार के खिलाफ ‘जनाक्रोश यात्रा’ निकालने जा रही है। श्री गणेश चतुर्थी के दिन से शुरु हो रहीं ये सात यात्राएं समूचे प्रदेश की 230 विधानसभाओं में लगभग 12 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी। पार्टी के सात वरिष्ठ नेता इनका प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनमें नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के अतिरिक्त वरिष्ठ नेता अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचोरी और जीतू पटवारी शामिल हैं।
Advertisement
किसानों की आमदनी अहम मुद्दा 
आज से शुरु हो रहीं इन यात्राओं के संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य भाजपा सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है।
उन्होंने कहा कि ये जन आक्रोश प्रदेश के किसानों की आमदनी घटा देने के खिलाफ, प्रदेश की बहन बेटियों को असुरक्षित बना देने के खिलाफ, प्रदेश के नौजवानों से रोजगार छीन लेने के खिलाफ, प्रदेश की जनता पर महंगाई लाद देने के खिलाफ और प्रदेश में चल रहे 50 प्रतिशत कमीशन राज के खिलाफ है। ये जन आक्रोश मौजूदा सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय ठोस सरकार बने।
Advertisement
Next Article