टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से की मुलाकात

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने को लेकर विवाद अभी थमा नहीं था। कि अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने पाक पहुंच परेशानियों को दावत दे दी है।

07:54 PM Feb 22, 2020 IST | Shera Rajput

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने को लेकर विवाद अभी थमा नहीं था। कि अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने पाक पहुंच परेशानियों को दावत दे दी है।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने को लेकर विवाद अभी थमा नहीं था। कि अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने पाक पहुंच परेशानियों को दावत दे दी है। 
जी हाँ,  शत्रुघ्न सिन्हा दरअसल एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। जहां शनिवार को वह पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से भी मुलाकात की । वही, इस मुलाकात ने शत्रुघ्न सिन्हा और अपनी ही पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। जिसको लेकर अब राजनीती भी होनी तय है।
आपको बता दे पाकिस्तान राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शत्रुघ्न सिन्हा मुलाकात के बाद दावा किया कि कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर उनकी चिंता पर समर्थन जताया है। 
साथ ही पाक राष्ट्रपति कार्यालय से ट्वीट किया गया, ‘भारतीय नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से लाहौर में आज मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति का पुल बनाने के महत्व पर चर्चा की। सिन्हा ने कश्मीर में 200 से अधिक दिनों के लॉकडाउन पर राष्ट्रपति की चिंता का समर्थन किया।’
बता दे कि कांग्रेस नेता और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी समारोह में शामिल हुए। शादी के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह स्टेज पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की जा रही हैं। वह , पाकिस्तानी बिजनेसमैन (कारोबारी) मियां असद अहसान के बुलावे पर गए थे।
Advertisement
Advertisement
Next Article