बिहार में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन लाल ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं पर पाया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
02:19 PM Jul 19, 2019 IST | Desk Team
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार को कांग्रेस के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, छवघरिया गांव निवासी कांग्रेस नेता मोहम्मद फखरूद्दीन खान को किसी व्यक्ति ने फोनकर उनके घर के समीप ही एक तालाब पर बुलाया और जब वह लौट रहे थे, उसी समय अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
Advertisement
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाईक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन लाल ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं पर पाया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जान गंवाने वाले नेता की पत्नी नाजनीन खानम वर्तमान में रामनगर प्रखंड के सोहसा पंचायत की मुखिया हैं।
फखरूद्दीन इस साल हुए लोकसभा चुनाव में वाल्मीकिनगर क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे थे। वह रामनगर विधानसभा क्षेत्र और नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से भी लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल एवं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे।
अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में आया भूकंप
Advertisement