Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस नेता ने अंग्रेजी शब्द के जरिए रेल मंत्रालय पर किया कटाक्ष

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कठिन उच्चारण वाले अंग्रेजी शब्द ‘क्यूमोडोकुनक्वीज़’ का उपयोग करते हुए रेल मंत्रालय पर किसी भी तरह से कमाई करने का आरोप लगाया है।

05:47 AM May 23, 2022 IST | Shera Rajput

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कठिन उच्चारण वाले अंग्रेजी शब्द ‘क्यूमोडोकुनक्वीज़’ का उपयोग करते हुए रेल मंत्रालय पर किसी भी तरह से कमाई करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कठिन उच्चारण वाले अंग्रेजी शब्द ‘क्यूमोडोकुनक्वीज़’ का उपयोग करते हुए रेल मंत्रालय पर किसी भी तरह से कमाई करने का आरोप लगाया है।
Advertisement
शशि थरूर अपनी बेहतरीन अंग्रेजी और दुर्लभ शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं।
कांग्रेस नेता ने रविवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने रेल यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट को दोबारा लागू करने की मांग करते हुए रेल मंत्रालय पर ‘क्यूमोडोकुनक्वीज़’ शब्द के जरिए कटाक्ष किया।
इस शब्द का अर्थ ‘ किसी भी संभव तरीके से पैसा कमाना होता है।’’
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से ही रेल यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट निलंबित है और उसे दोबारा लागू करने की मांग की जा रही है।
Advertisement
Next Article