''कांग्रेस के नेताओं में बेचैनी...'', कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने विपक्षी दलों पर बोला हमला
विपक्षी दलों पर कृष्ण बेदी का हमला, कांग्रेस में खलबली
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और नेताओं में बेचैनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिरसा विधायक गोकुल सेतिया द्वारा बीजेपी की कार्यप्रणाली की तारीफ करना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस में आंतरिक असंतोष बढ़ रहा है।
सत्ता धारी और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. इस बीच कांग्रेस के सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया द्वारा बीजेपी की कार्यप्रणाली की तारीफ करने पर कृष्ण बेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया समझ रही है, कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र बचा नहीं है। कांग्रेस के अंदर नेताओ में बेचैनी है। एक व्यक्ति ने कांग्रेस का लोकदलीकरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैं और मेरा बेटा इसके इलावा कोई कांग्रेस में नहीं होगा। कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला उनकी आंख में रड़कता है।
कोई प्रजातांत्रिक प्रणाली कांग्रेस में नहीं बची
इसके इलावा अशोक तंवर, किरण चौधरी, राव इंद्रजीत सिंह, डॉ अरविंद शर्मा, नवीन जिंदल, कुलदीप बिश्नोई जब कांग्रेस में थे। तब यह भी उनकी आंख में रड़कते थे। जब एक व्यक्ति इतना स्वार्थवादी हो जाए, कि उसको सभी लोग अपने स्वार्थ के आगे रोड़े लगने लग जाए। तो उस दल का कभी भला नहीं हुआ करता। सवा 100 साल पुरानी पार्टी का एक परिवार की बजह से लोकदलीकरण हो गया और आज कोई प्रजातांत्रिक प्रणाली कांग्रेस में बची नहीं है।
आठ माह बाद भी नेताप्रतिपक्ष नहीं चुना गया
आज लगभग 8 महीने के बाद भी उनसे नेताप्रतिपक्ष नहीं चुना गया। कभी कहते है कि हम महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के चुनाव में बीजी है। लेकिन एक भी सीट ना महाराष्ट्र, दिल्ली और ना ही उत्तर प्रदेश में आई। 37 विधायकों में से एक को चुनना है, लेकिन जिद्द इतनी है कि भूपेंद्र हुड्डा बनेंगे नहीं तो किसी और को बनाएंगे नहीं। कांग्रेस नेतृत्व में इतना दम नहीं है कि भूपेंद्र हुड्डा को बाई पास कर सके। यही बेचैनी कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया में है।
कांग्रसी ने ED को दी जानकारी
कांग्रेस ने भी तय कर लिया है कि हम बिना संगठन के पार्टी चल रहे है। नेताप्रतिपक्ष के बिना भी पांच साल हम यू ही चलाएंगे। कांग्रेस के नेताओ पर जो चार्जशीट हुई है उसमें भाजपा के कोई भी लोग शिकायतकर्ता नहीं है। कांग्रेस के ही लोग ऑब्जेक्शन कर रहे है। ईडी को जाकर इन्हीं के लोग बता रहे है कि नेशनल हेराल्ड को जमीन दी थी। सरकार की दान दी हुई जमीन को यंग इंडिया के नाम कर दिया। एक परिवार इतनी बड़ी संपति को हड़पना चाहता था। सोनिया और राहुल ने इसकी देनदारी कांग्रेस पार्टी के खाते में कर दी।