Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगेगी मुहर!

12:07 PM Dec 14, 2023 IST | Prateek Mishra

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद कांग्रेस ने गुरुवार (14 दिसंबर) को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में हार के कारणों से लेकर आगामी रणनीति और नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है।

बैठक में सुरजेवाला-जितेन्द्र सिंह रहेंगे उपस्थित

कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि, कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस की स्क्रूटनी कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

पार्टी ने सभी विधायकों से बैठक में उपस्थित होने का किया आग्रह

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। ज्ञात हो कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 66 सीटों पर ही कांग्रेस को जीत मिली है, उसके कई बड़े दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। अब पार्टी नेता प्रतिपक्ष के चयन से लेकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों मे जुटने वाली है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article