Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस ने करणपुर सीट पर रूपिंदर सिंह को बनाया उम्मीदवार, जनवरी में होगा चुनाव

04:46 PM Dec 14, 2023 IST | Prateek Mishra

कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट से रूपिंदर सिंह कुन्नर को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय की सूचना बुधवार को जारी की है। इस सीट पर मतदान पांच जनवरी को होना है। कांग्रेस उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। पार्टी ने कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रुपिंदर को उम्मीदवार घोषित किए जाने की सूचना सोशल मीडिया मंच X पर साझा करते हुये लिखा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए रूपिंदर सिंह कुन्नर को प्रत्याशी के रूप में नामित किया है। पार्टी पूरी तरह तैयार है, आपको जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।’’

5 जनवरी को होगा मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार, करणपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 11 उम्मीदवार हैं। यहां केवल कांग्रेस प्रत्याशी को नामांकन करना है। नामांकन 19 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 5 जनवरी को होगा और मतगणना 8 जनवरी को होगी।

भाजपा की ओर से सुरेन्द्रपाल सिंह लड़ रहे चुनाव

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी चुनाव लड़ रहे हैं। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र हैं। छह दिसंबर तक यहां 2,40,826 मतदाता थे। पिछले माह हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीट मिलीं।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

 

 

Advertisement
Next Article