Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

घटिया सियासत कर रही है कांग्रेस, मनप्रीत को भेजा मानहानि का नोटिस : सलारिया

NULL

01:44 PM Oct 07, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-पठानकोट : भाजपा के गुरदासपुर उपचुनाव 2017 के प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया ने अपने पर लगाए गए आरोपों को नकारते हुए कहा कि कांगे्रस अपनी सियासत को चमकाने के लिए घटिया सियासत पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि 2014 में कौशल नामक महिला ने मुंबई में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले की 6 महीने जांच-पड़ताल की और उनको सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। फिर पुलिस ने धारा 506 के तहत केस दर्ज किया तो वह हाईकोर्ट में दाखिल हुए।

कोर्ट में महिला को नोटिस देकर जवाब देने को कहा परंतु आजतक वह कोर्ट में पेश नही हुई और ना ही उसने वहां कोई जवाब दिया, जिससे वह केस भी खत्म हो गया था परंतु कांग्रेस ने यहां अपनी घटिया सियासत दिखाई। सलारिया ने इन जवाबों के बीच यह भी कहा कि उन्होंने पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को मानहानि का नोटिस भेज दिया है और वह जल्द ही मनप्रीत बादल पर मानहानि का केस अदालत में दर्ज करवा रहे है।

जिक्रयोग है कि बीते दिनों पंजाब कांग्रेस के एक शिष्टामंडल ने स्वर्ण सिंह सलारिया का नामांकन पत्र रदद करवाने के लिए चुनाव अधिकारी मनप्रीत सिंह को मांगपत्र सौंपते हुए सलारिया के खिलाफ कार्यवाही करने की प्रार्थना की है। शिष्टामंडल के मुताबिक स्वर्ण सिंह सलारिया ने अपने ऊपर धारा 376, 420 और 506 के तहत मामला दर्ज होने का जिक्र चुनाव अधिकारी के सम्मुख नहीं किया था, जोकि कानून गलत है। इधर अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के दुष्कर्म की तरह एक वीडियो अब स्वर्ण सिंह सलारिया की एक महिला के साथ तस्वीरों सहित सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। यह भी पता लगा है कि सुप्रीम कोर्ट में पेश होकर उक्त महिला ने सलारिया के खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप लगाते हुए कुछ तस्वीरें मीडिया को सौंपे है।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article