नीतीश के नेतृत्व में बनने वाली नयी गठबंधन सरकार में कांग्रेस को मिल सकते हैं 4 मंत्री पद - सूत्र
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली नयी गठबंधन सरकार में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिल सकते हैं। सूत्रों ने यह जनकारी दी है।
10:52 PM Aug 09, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली नयी गठबंधन सरकार में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिल सकते हैं। सूत्रों ने यह जनकारी दी है।
Advertisement
सूत्रों ने यह भी बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और महागठबंधन की तरफ से नयी सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की तथा समर्थन के लिए उनका आभार जताया।
Advertisement
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नयी सरकार में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिल सकते हैं।
Advertisement
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विधानसभा अध्यक्ष का पद पाने की भी इच्छा थी, लेकिन नीतीश इसके लिये तैयार नहीं दिखते।
कांग्रेस कोटे से जिन नेताओं के मंत्री बनने की संभावना है उनमें प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और वरिष्ठ नेता राजेश राम के नाम प्रमुख हैं। पार्टी किसी अल्पसंख्यक नेता को भी मौका दे सकती है।
सूत्रों ने बताया कि 2015 के फार्मूले पर मंत्रिमंडल का गठन होने पर पार्टी कोटे के मंत्रियों को शिक्षा, भू-राजस्व और कुछ अन्य विभागों का प्रभार मिल सकता है।
नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री’’ के तौर पर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया और इसके बाद सर्वसम्मति से ‘महागठबंधन’ का नेता चुने जाने पर उन्होंने नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।
वहीं, जद(यू) की गठबंधन सहयोगी रही भाजपा ने नीतीश कुमार पर ‘‘धोखा’’ देने का आरोप लगाया है।

Join Channel