Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब में कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल ने थामा BJP का दामन, मोगा से टिकट कटने से थे नाराज

विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में लगी हुई है। ऐसे में कांग्रेस ने पंजाब चुनावों के लिए 86 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट शनिवार को जारी की है।

07:40 PM Jan 15, 2022 IST | Desk Team

विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में लगी हुई है। ऐसे में कांग्रेस ने पंजाब चुनावों के लिए 86 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट शनिवार को जारी की है।

विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में लगी हुई है। ऐसे में कांग्रेस ने पंजाब चुनावों के लिए 86 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट शनिवार को जारी की है। जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, चमकौर साहिब सीच से चुनाव लड़ेंगे, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से ताल ठोकेंगे। वहीं एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। उम्मीदवारों की सूची आने के बाद अब टिकट कटने वाले कांग्रेस नेताओं में भारी आक्रोश है, जिसके चलते मोगा से कांग्रेस विधायक हरजोत कमल ने बीजेपी ज्वाइन कर ली।
Advertisement
मालविका के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से थे नाराज 
बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही हरजोत कमल नाराज थे। मालविका के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही अटकले शुरू हो गई थी कि कांग्रेस उन्हें मोगा से टिकट देगी। अब मालविका सूद मोगा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने जो पहली सूची जारी की है उसमें उनका भी नाम है। 
मोगा से कांग्रेस विधायक हरजोत कमल लगातार मालविका को टिकट देने का विरोध कर रहे थे। गत मंगलवार को हरजोत कमल अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर पहुंचे और सीएम से मुलाकात भी की थी। इसपर चन्नी का कहना था कि उनकी अपनी टिकट ही पक्की नहीं है। पार्टी ने किसी के भी टिकट का एलान नहीं किया है। लेकिन अब शनिवार को कांग्रेस ने टिकटों का एलान कर दिया है। इसके बाद डॉ. कमल भाजपा में शामिल हो गए हैं।
कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की पहली सूची
कांग्रेस ने आगामी पंजाब चुनावों में 86 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से मैदान में उतरेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनाव मैदान में होंगे। प्रताप सिंह बाजवा कादियां से मैदान में उतरेंगे। अमित विज को पठानकोट और अरुणा चौधरी को दीनानगर से मैदान में उतारा गया है। 
Advertisement
Next Article