Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा को रोकें और गुजरात-हिमाचल जाएं राहुल : कांग्रेस सांसद

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल को चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जाने को कहा है।

03:46 PM Oct 17, 2022 IST | Desk Team

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल को चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जाने को कहा है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को आज 40वां दिन है। इस बीच गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल को चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जाने को कहा है।
Advertisement
फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि राहुल भारत जोड़ी यात्रा को अब रोक दें और हिमाचल प्रदेश व गुजरात में जाकर प्रचार करें। राहुल जनता को जगाएं ताकि वे उस पार्टी को वोट दें जो बीजेपी को हरा सकती है। एकमात्र पार्टी जो बीजेपी का विपक्ष बन सकती है, वह कांग्रेस है।’
चुनावी तैयारी के बीच यात्रा में व्यस्त कांग्रेस 
आपको बता दें कि इसी साल गुजरात और हिमाचल में विधानसभा के लिए चुनाव होने है। जहां दोनों राज्यों में सत्ताधारी बीजेपी चुनावी तैयारियों में व्यस्त है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) भी अपनी पैठ बैठने में लगी है, जबकि कांग्रेस देशभर के कई राज्यों में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रही है। 
कांग्रेस की तरफ से अभी तक इन दोनों राज्यों में कोई भी चुनावी रैली या सभा नहीं की गई है। जबकि बीजेपी और आप ताबड़तोड़ रैलियों को अंजाम दे रही है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू की गई थी, जो कश्मीर तक जानी है।  
भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी अभी कर्नाटक ही पहुंचे हैं, जबकि पूरा देश बाकी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आने वाले दिनों में चुनाव होने वाले हैं। इसी को लेकर गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने चिंता जताई है। हालांकि अभी तक चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से किसी तरह का कोई ऐलान नहीं हुआ है।
Advertisement
Next Article