Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haryana में Congress की हार पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बड़ा बयान

हरियाणा में कांग्रेस की हार पर संगठन की कमी को बताया कारण

03:09 AM Mar 06, 2025 IST | IANS

हरियाणा में कांग्रेस की हार पर संगठन की कमी को बताया कारण

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का गम कांग्रेस अभी तक नहीं पचा पाई है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने मीडिया से कहा है कि हरियाणा में हम लोग विधानसभा चुनाव की जीती हुई बाजी हार गए। अगर जीतते तो बात कुछ अलग होती। लेकिन, हम लोग जीती हुई बाजी हार गए। इसलिए यह सभी के लिए जरूरी है कि हम क्यों हारे, हार के क्या कारण रहे होंगे। इस पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Haryana: कांग्रेस की अहम बैठक, CLP नेता के चुनाव पर चर्चा

दरअसल, नई दिल्ली में बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी हरि प्रसाद की अगुवाई में एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में हरियाणा से जुड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक के बाद न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि आज की बैठक में कुछ नेता मौजूद थे। हरियाणा प्रभारी आने वाले दिनों में अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर पार्टी के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक संगठन पर चर्चा, उसे मजबूत करने को लेकर थी। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा नहीं हुई।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए एक चिंता की बात यह है कि संगठन का अभाव हरियाणा में वर्षों से है। आज की बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई है।

बता दें कि नई दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस सिर्फ हरियाणा विधानसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि दिल्ली, महाराष्ट्र चुनाव पर भी चर्चा कर रही है।

हरियाणा, दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी बदलाव करने का मन बना रही है। ऐसे में कुछ लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भविष्य में दी जा सकती है।

Advertisement
Advertisement
Next Article