Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस सांसद ने देश को किया गुमराह, निशिकांत दुबे बोले- गोपनीय दस्तावेजों तक महुआ की लॉगिन आईडी की पहुंच

04:30 PM Nov 03, 2023 IST | Prateek Mishra

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के बचाव में उतरे कांग्रेस सांसद उत्तम रेड्डी पर बिना जानकारी के TMC सांसद का बचाव करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सांसद ने देश को गुमराह किया है।

दुबे ने X पर पोस्ट कर चार सवाल पूछते हुए कहा, मीडिया में कल कांग्रेस पार्टी के सांसद उत्तम रेड्डी ने महुआ (आरोपी) सांसद का बिना जानकारी के बचाव करते हुए देश को गुमराह किया। OTP प्रश्न पूछने के लिए आया, लेकिन जब पोर्टल खुल गया तो बिना OTP के-

1. आपको संसद में पेश होने से दो दिन पहले बिल मिला कि नहीं? 2. महुआ आईटी स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य हैं, जिसमें हीरानंदानी का इंटरेस्ट है, उसके सभी गोपनीय दस्तावेज बिना OTP के मिले या नहीं? 3. महुआ स्वास्थ्य विभाग के कमेटी की सदस्य हैं, उसके भी गोपनीय काग़ज़ मिले कि नहीं? 4. जॉइंट कमेटी ऑफ डेटा प्रोटेक्शन का भी गोपनीय पेपर इस पोर्टल पर है या नहीं? यहां तो पूरी दाल ही काली है, राष्ट्रीय सुरक्षा को बेचने के लिए भ्रष्टाचार।

Advertisement
Advertisement
Next Article