कांग्रेस सांसद ने PM मोदी से राजोआना को क्षमा करने संबंधी बादल की अर्जी पर ध्यान नहीं देने का किया अनुरोध
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री के समक्ष अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की ओर से बलवंत सिंह राजोआना को तत्काल रिहा करने की मांग करने के मुद्दे को उठाया और कहा कि राजोआना को क्षमा दान देने से बेहद गलत संदेश जाएगा और इससे देश के दुश्मनों का साहस बढ़ेगा।
11:37 PM Apr 19, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री के समक्ष अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की ओर से बलवंत सिंह राजोआना को तत्काल रिहा करने की मांग करने के मुद्दे को उठाया और कहा कि राजोआना को क्षमा दान देने से बेहद गलत संदेश जाएगा और इससे देश के दुश्मनों का साहस बढ़ेगा।
Advertisement
राजोआना बेअंत सिंह की हत्या का दोषी
Advertisement
राजोआना पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का दोषी है।
Advertisement
कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बादल की ‘‘ कुटिल मंशा’’ पर चिंता व्यक्त की और कहा कि बादल ने हाल में प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा था और ‘‘खूंखार आतंकवादी’’ राजोआना की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उनसे हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।
मैं पंजाब के बेहतरीन पूर्व CM गौरवान्वित पोता हूं – बिट्टू
बिट्टू ने कहा, ‘‘मैं पंजाब के बेहतरीन पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का गौरवान्वित पोता हूं जिनके राज्य में सबसे अशांत समय में मजबूत और दृढ़ नेतृत्व ने कई वर्षों की आतंकवादी हिंसा के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद की।’’
उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि उन्होंने हमेशा पंजाब में शांति और सद्भाव की बहाली के लिए अथक काम किया, लेकिन इसी दौरान 31 अगस्त 1995 को राजोआना की संलिप्तता से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। राजोआना को दोषी ठहराया गया और मौत की सजा दी गई है।’’
बिट्टू ने कहा कि वह राजोआना को रिहा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को और अन्य अधिकारियों को बादल की लगातार अर्जियों से दुखी हैं।

Join Channel