टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भाजपा के निशाने पर कांग्रेस, PM मोदी ने मेधापाटकर के साथ पदयात्रा करने के लिए राहुल को घेरा, जानें क्या कहा...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के साथ पदयात्रा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधा।

03:18 PM Nov 20, 2022 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के साथ पदयात्रा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के साथ पदयात्रा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधा।
मोदी ने गुजरात के धोराजी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के एक नेता को उस महिला के साथ पदयात्रा करते हुए देखा गया जिन्होंने तीन दशकों तक नर्मदा बांध परियोजना को बाधित किया।’’
8 दिसंबर को आएंगे गुजरात चुनाव के नतीजे
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब वोट मांगने की बात आती है तो कांग्रेस से पूछिए कि आप उन लोगों के कंधों पर अपना हाथ रखकर पदयात्रा कर रहे थे जो नर्मदा बांध के खिलाफ थे। अगर नर्मदा बांध नहीं बना होता तो क्या होता।’’गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक तथा पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
Advertisement
Advertisement
Next Article