W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महिलाओं पर अशोभनीय बयान देना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अशोभनीय ने टिप्पणी करना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रदर्शित करती है।

03:53 PM Oct 23, 2021 IST | Ujjwal Jain

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अशोभनीय ने टिप्पणी करना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रदर्शित करती है।

महिलाओं पर अशोभनीय बयान देना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा  ज्योतिरादित्य सिंधिया
Advertisement
भोपाल ( मनीष शर्मा) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अशोभनीय ने टिप्पणी करना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रदर्शित करती है।
Advertisement
मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह होने वाले उपचुनाव में प्रचार चरम पर है। बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। हाल ही में खंडवा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता अरुण यादव ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को डोकरी यानि बुढ़िया कह दिया था। इसी प्रकार हेमा मालिनी पर भी टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में उतर गए हैं। सिंधिया ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी की है।
Advertisement
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी मध्यप्रदेश के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि ऐसे अशोभनीय बयान देना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रदर्शित करता है। हर चुनाव में इनके नेताओं का बड़बोलापन व वैचारिक निम्नता देखने को मिलती है। जिस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं उस पार्टी को देश से सम्मान मिल ही नहीं सकता।
Advertisement
बीजेपी ने प्रियंका पर साधा निशाना..
सिंधिया ने भाजपा मध्यप्रदेश के उस ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा ने लिखा है कि प्रियंका गांधी कहती फिर रही हैं कि मैं लड़की हूं, लड़ूंगी। मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता के दुष्कर्मी बेटे से तो आप लड़ नहीं पाईं, क्या महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अरुण यादव से लड़ेंगी? या फिर वही दोगलापन? देश जानना चाहता है।

क्या कहा था अरुण यादव ने..
खंडवा लोकसभा सीट के पंधाना में हाल ही में एक चुनावी सभा में कांग्रेस नेता अरुण यादव ने विवादास्पद बयान दिया। वो महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेर रहे थे। तभी उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को डोकरी यानि बुढ़िया कह दिया। यादव यहां भी नहीं रुके, उन्होंने कहा कि हमारे जमाने में महंगाई डायन थी, लेकिन अब भाजपा के शासन में क्या वो अप्सरा हो गई है, हेमामालिनी हो गई है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×