W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP में दूध के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

दूध की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का भोपाल में विरोध प्रदर्शन

04:30 AM May 08, 2025 IST | IANS

दूध की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का भोपाल में विरोध प्रदर्शन

mp में दूध के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन  सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Advertisement

मध्य प्रदेश में दूध के दाम बढ़ने पर कांग्रेस की महिला इकाई ने भोपाल में प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार की नीतियों पर आरोप लगाते हुए विभा पटेल ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है। दूध के दाम में दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि से उपभोक्ताओं को झटका लगा है।

मध्य प्रदेश में दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसके विरोध में कांग्रेस की मध्य प्रदेश महिला इकाई ने राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने डबल इंजन की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी दोषपूर्ण नीतियों से आम जनता बेलगाम महंगाई से बेहाल है। 10 महीने के अंतराल में दूध के दाम दोबारा बुधवार से बढ़ा दिए गए।

इस मूल्य वृद्धि की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार आम जनता की विरोधी है। दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए हैं। इसके विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने भोपाल में पीसीसी के नजदीक प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ महिलाओं ने नारे भी लगाए। जिला प्रशासन के अफसरों ने महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन भी लिया। प्रदर्शन सभा में विभा पटेल ने कहा कि सुरसा की भांति बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों को दो वक्त की दाल-रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सब्जी, तेल, मसाले, आटा और चावल सहित सभी खाद्य सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में 10 महीने के अंतराल में दूध के दाम एक बार फिर 7 मई से बढ़ा दिए गए हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में दूध की कीमतें पहले से ही काफी अधिक हैं और अब इसमें और वृद्धि करने से आम लोगों को परेशानी होगी।

विभा पटेल ने कहा कि प्रति लीटर दो रुपए की वृद्धि से उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों का दूध के बिना काम नहीं चलता। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए यह जरूरी है। दूध के दाम में वृद्धि का फैसला पूर्णत: महिला विरोधी और उपभोक्ता वर्ग विरोधी है। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार के राज में आने वाले समय में आम आदमी की थाली से दूध भी गायब हो जाएगा।

हनुमान जी के आदर्श का पालन करते हुए बदला लिया : Rajnath Singh

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×