Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में कांग्रेस की रैली 28 वर्षों के बाद : शक्ति सिंह गोहिल

अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, विधान पार्षद प्रेमचन्द मिश्रा, एच के वर्मा, राजेश राठौर, राजकुमार झा समेत अन्य उपस्थित थे।

07:23 PM Feb 01, 2019 IST | Desk Team

अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, विधान पार्षद प्रेमचन्द मिश्रा, एच के वर्मा, राजेश राठौर, राजकुमार झा समेत अन्य उपस्थित थे।

पटना : कांग्रेस बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भाजपा की तरह कांग्रेस जुमलेबाज पार्टी नहीं है। बेरोजगारी के मामले में एनडीए की सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ा। भाजपा का कोषाध्यक्ष बजट पेश क रता है। स्काडा बिजनेस सेंटर में पत्रकारों से वार्तालाप कर श्री गोहिल ने कांग्रेस का 3 मार्च को होने वाला जन आकांक्षा रैली का जिक्र कर कहा कि बिहार में 28 वर्षों के बाद कांग्रेस रैली कर रही है।

रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत बिहार महागठबंधन घटक दल के नेता शरद यादव, तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, मुकेश सहनी, लेफ्ट के नेता छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में अगर राहुल गांधी केनेतृत्व में केन्द्र की सरकार बनती है तो बिहार की समस्या का हल किया जायेगा।

प्रदेश मेंनदियों का जाल बिछा ळै। फिर भी किसानों को फायदानहीं मिल रहा है। नेपाल से आने वाली पानी की समस्या से निजात पाने केलिए उपाये किये जायेंगे। देश में एक जुमलेबाज की पार्टी है तो दूसरा सच्चे दिन लाने वाली है। केन्द्र की एनडीए सरकार बेरोजगारी का रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 में किसानों से वादा किये थे कि एनडीए सरकार की पहली बैठक में किसानों की समस्या हल किया जायेगा, लेकिन आज तक हल नहीं हुआ।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया। भाजपा संवैधानिक संस्था को तोड़ रही है। वि धायक अनंत सिंह कों कांग्रेस में शामिल हेाने के सवाल पर उन्होंने रैली मे किसी की ज्वाइनिंग नहीं होने की बात कर कहा कि जो लोग आज अनंत ङ्क्षसह को दागी कह रहे हैं वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले नमन किये, उपमुख्यमंत्री उनसे मिल रहे हैं। हत्या का आरोपी गुजरात में नरेन्द्र मोदी की सरकार में मंत्री बने। भाजपा जदयू घटिया की राजनीति कर रही है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध् यक्ष डा. मदन मोहन झा, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, विधान पार्षद प्रेमचन्द मिश्रा, एच के वर्मा, राजेश राठौर, राजकुमार झा समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article