देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की गारंटी, गरीब महिला को 1 लाख रुपये देने का वादा
12:32 PM Apr 05, 2024 IST | Jivesh Mishra
Congress Released Manifest: लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां जनता से अपनी-अपनी वादे कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियों की बात की गई है। इसके साथ ही महिला, किसान, युवा, मजदूर और बेरोजगार पर ज्यादा फोकस किया गया है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने घोषणा पत्र को न्याय पत्र नाम दिया है।
Advertisement
Highlights:
Advertisement
- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
- गरीब परिवार की महिला को हर साल 1 लाख देने का वादा
- महिलाओं की नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण का भी वादा किया गया
Advertisement
गरीब परिवार की महिला को हर साल 1 लाख देने का वादा
बता दें कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में यह भी वादा किया गया है कि गरीब परिवार की महिला को हर साल 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं की लिए हर संभव मदद करेंगे। वहीं, आगे पत्र में कहा गया है कि महिलाओं की नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण का भी वादा किया गया है।
Advertisement

Join Channel