टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी है। इसी बीच कांग्रेस ने कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

07:40 AM Oct 24, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी है। इसी बीच कांग्रेस ने कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Maharashtra Congress List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी है। इसी बीच कांग्रेस ने कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पहली लिस्ट में वरिष्ट नेता नाना पटोले और पृथ्वीराज चव्हाण के नाम शामिल हैं। पार्टी ने पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण को कराड साउथ सीट से टिकट दिया है, जबकि पूर्व ऊर्जा मंत्री नितिन राउत को फिर से नागपुर नॉर्थ सीट से मैदान में उतारा है।

Advertisement

जानें किसे कहां से मिला टिकट

इसके साथ ही, कांग्रेस ने नायगांव से मिनल पाटिल, पथरी से सुरेश वरपुडकर, फुलांबरी से विलास केशवराव, मीरा भयंदर से सैयद मुजफ्फर हुसैन, मलाड वेस्ट से असलम शेख, चांदीवली से मो. आरिफ खान, धारावी से डॉ. ज्योति गायकवाड़, मुंबादेवी से आमिन पटेल, पुरंदर से संजय जगताप, भोर से संग्राम थोप्टे, किस्बा पेठ से रविंद्र हेमराज, संगामनेर से विजय थोराट, शिरडी से प्रभावती घोगड़े, लातूर रूरल से धीरज देशमुख, लातूर सिटी से अमित देशमुख, अक्कालकोट से सिद्धाराम म्हात्रे, कोल्हापुर साउथ से रितुराज पाटिल और कारवीर से राहुल पाटिल को भी मैदान में उतारा है।

आमने सामने होंगे ये दिग्गज नेता

अमित देशमुख और धीरज देशमुख पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के पुत्र हैं। मोहम्मद आरिफ नसीम खान को चांदीवली, रंजीत कांबले को देवली और विकास ठाकरे को नागपुर पश्चिम से मैदान में उतारा गया है। जलगांव जिले के रावेर से पार्टी ने मौजूदा विधायक शिरीष चौधरी के बेटे धनंजय चौधरी को टिकट दिया है। मुजफ्फर हुसैन को ठाणे जिले के मीरा भयंदर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

भोकर में कांग्रेस की तृप्ति कोंडेकर का मुकाबला भाजपा की सृजया चव्हाण से होगा, जो पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की बेटी हैं। अशोक चव्हाण कुछ महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। चव्हाण की रिश्तेदार मीनल खटगांवकर को कांग्रेस ने नायगांव से मैदान में उतारा है, जबकि प्रफुल्ल गुडाधे नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टक्कर देंगे।

Advertisement
Next Article