Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने चन्नी और सिद्धू को कहां से टिकट मिला

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शनिवार को 86 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।इस सूची के अनुसार मुख्यमंत्री चरणजीतत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट में मैदान में उतरेंगे।

03:02 PM Jan 15, 2022 IST | Desk Team

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शनिवार को 86 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।इस सूची के अनुसार मुख्यमंत्री चरणजीतत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट में मैदान में उतरेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शनिवार को 86 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।इस सूची के अनुसार मुख्यमंत्री चरणजीतत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट में मैदान में उतरेंगे। प्रताप सिंह बाजवा कादियां से और सिंगर सिद्धू मूसेवाला मानसा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, मोगा से पार्टी ने एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दिया है। गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को डेरा बाबा नानक से टिकट दिया, जबकि पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को अमृतसर सेंट्रल से उतारा गया है।
Advertisement
अन्य सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम इस प्रकार हैं
  • सुल्तान पुर से नरेश पुरी
  • पठानकोट से अमित विज
  • गुरुदासपुर से बारिंदरजीत सिंह पाहरा
  • दीना नगर से अरुणा चौधरी
  • श्रीहरगोविंदपुर से मंदीप सिंह रांगर
  • फतेहगढ़ चुड़ियान से तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा
यहां देखें पूरी लिस्ट – 
दरअसल कांग्रेस पार्टी दलित वोट बैंक को साधने के लिए ये बड़ा दांव खेल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़कर जाने से होने वाले नुकसान के मद्देनजर पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है।
14 फरवरी को मतदान, 10 मार्च को नतीजे
पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था। पार्टी को 77 सीटों पर जीत मिली थी। 20 सीट जीतकर आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी। वहीं, शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ 15 और बीजेपी को तीन सीट पर जीत मिली थी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं।
Advertisement
Next Article