टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी की। राज्य विधानसभा की 40 सीटों पर 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए जारी इस सूची में सात प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है।

12:21 AM Jan 10, 2022 IST | Shera Rajput

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची 
पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की एक बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया गया। बयान में कहा गया कि समिति की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की।
सूची में जितेंद्र गांवकर, रोडोल्फ लुईस फर्नांडीज, राजेश फलदेसाई, मनीषा शेणवी उसगांवकर, वीरीयातो फर्नांडीज, ओलेंसियो सिमोस और एवर्टनो फुर्टाडो को जगह दी गई है। कांग्रेस पार्टी ने पिछले महीने आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडु राव ने कहा कि फतोर्दा (दक्षिणी गोवा) और मायेम (उत्तरी गोवा) सीटों पर उसके गठबंधन सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
Advertisement
Advertisement
Next Article