टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कांग्रेस का आरोप - भाजपा के शासन में जम्मू कश्मीर ने अपनी पहचान खोई

कांग्रेस ने यहां रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर ने भारतीय जनता पार्टी के शासन में अपनी पहचान खो दी। इसने लोगों से कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराने की लड़ाई में उन्हें कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए।

03:55 AM Nov 14, 2022 IST | Shera Rajput

कांग्रेस ने यहां रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर ने भारतीय जनता पार्टी के शासन में अपनी पहचान खो दी। इसने लोगों से कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराने की लड़ाई में उन्हें कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए।

कांग्रेस ने यहां रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में अपनी पहचान खो दी। इसने लोगों से कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराने की लड़ाई में उन्हें कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए।
Advertisement
पार्टी ने केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि वह कश्मीर में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख विकार रसूल वानी ने आरोप लगाया कि कश्मीरी अल्पसंख्यकों और जम्मू के कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर संवेदनशील क्षेत्रों में सेवा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।
रसूल ने कहा कि भाजपा के शासन में जम्मू-कश्मीर की पहचान खत्म हो गई और इसकी वजह से प्रदेश ने अपनी पहचान, दर्जा, नौकरियों, भूमि व व्यापार पर अपना अधिकार खो दिया है।
Advertisement
Next Article