Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस का आरोप - योगी सरकार में उत्तर प्रदेश ‘हिंसा प्रदेश’ बना, भाजपा ने भी किया पलटवार

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा।

06:02 PM Jul 10, 2021 IST | Ujjwal Jain

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार में यह प्रदेश ‘हिंसा प्रदेश’ बन चुका है। 
Advertisement
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है।”वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया, “सरकार वही। व्यवहार वही।”
प्रियंका ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, “कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे और उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई। एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।”कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश ‘हिंसा प्रदेश’ बन गया है। 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन और मतदान के दौरान कई स्थानों पर हिंसा, मारपीट और कुछ महिलाओं के साथ बदसलूकी की कथित घटनाएं सामने आई है। प्रदेश की तीन प्रमुख विपक्षी पार्टियों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर धांधली करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विपक्ष पर पलटवार करते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “कानून का राज स्थापित करके गुंडागर्दी और आपराधिक प्रवृत्तियों पर योगी सरकार ने कुठाराघात किया है। यही कारण है कि धनबल और बाहुबल से इतर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में विजयी हो रहे है। यह आदर्श लोकतंत्र की परिकल्पना का साकार रूप है।” 
Advertisement
Next Article