W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Congress के जिला स्तरीय पदाधिकारी ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी ने पार्टी के एक यूथ कार्यकर्ता पर हमला कर दिया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है और जांच का आदेश दे दिया है।

05:46 PM Feb 14, 2020 IST | Shera Rajput

कांग्रेस के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी ने पार्टी के एक यूथ कार्यकर्ता पर हमला कर दिया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है और जांच का आदेश दे दिया है।

congress के जिला स्तरीय पदाधिकारी ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को पीटा  वीडियो हुआ वायरल
कांग्रेस के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी ने पार्टी के एक यूथ कार्यकर्ता पर हमला कर दिया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है और जांच का आदेश दे दिया है।
वीडियो शुक्रवार को सामने आया जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एम सुरेश अपने साथी के साथ एक क्रिकेट बल्ले से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जयन को पीटते दिख रहे हैं। 
वीडियो सामने आने के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने सुरेश को निलंबित कर दिया। 
जयन को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
उसने कांग्रेस द्वारा संचालित सहकारी बैंक में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। सुरेश के भाई बैंक के अध्यक्ष थे जब भ्रष्टाचार हुआ। इस मामले की जांच जारी है। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×