कांग्रेस का ‘भारत बचाओ संविधान बचाओ’ झंडा मार्च 28 को
भारत बचाओ रैली की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब 28 दिसंबर को ‘भारत बचाओ संविधान बचाओ’ मार्च आयोजित करेगी।
07:33 PM Dec 17, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
भारत बचाओ रैली की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब 28 दिसंबर को ‘भारत बचाओ संविधान बचाओ’ मार्च आयोजित करेगी।
Advertisement
Advertisement
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार रात को यहां जारी एक बयान में कहा कि ‘भारत बचाओ संविधान बचाओ’ मार्च राज्यों की राजधानियों में आयोजित किये जायेंगे। मार्च में शामिल कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के खिलाफ लिखे नारों वाले झंडे और बैनर लेकर अपने-अपने राज्यों की राजधानियों में एकत्रित होंगे और मार्च करेंगे।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पार्टी का यह मार्च भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित किया जा रहा है और इसके जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में सशक्त संदेश दिया जाएगा।
श्री वेणुगोपाल ने कहा कि इस झंडा मार्च के माध्यम से आर्थिक बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों के साथ ही नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान पुलिस ज्यादतियों को उजागर किया जाएगा।

Join Channel