Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात में प्रवासियों को 'असुरक्षित और भयभीत' बताकर घिरी कांग्रेस, BJP ने बताया राज्य का अपमान

गुजरात के कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा के एक बयान से राज्य में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में गैर गुजराती असुरक्षित और भयभीत हैं।

12:11 PM Nov 02, 2021 IST | Ujjwal Jain

गुजरात के कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा के एक बयान से राज्य में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में गैर गुजराती असुरक्षित और भयभीत हैं।

गुजरात के कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा के एक बयान से राज्य में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में गैर गुजराती असुरक्षित और भयभीत हैं। गुजरात के नव नियुक्त कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि राज्य भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने सोमवार को कहा कि इस बयान के माध्यम से शर्मा ने पूरे गुजरात राज्य का अपमान किया है। 
Advertisement
गुजरात में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं – रघु शर्मा 
रघु शर्मा ने यह बयान भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक व्याख्यान में दिया। रघु शर्मा ने रविवार को कहा, “जो यहां व्यापार करने आए थे, वे गुजरात को औद्योगिक विकास प्रदान करने के लिए यहां पहुंचे। मैं उनकी मानसिक स्थिति के बारे में बात कर रहा हूं, उनमें बहुत डर है। क्या यहां लोकतंत्र सुरक्षित है, ऐसा माहौल किसी राज्य में नहीं है। फिर गुजरात में क्यों है?”
कांग्रेस और रघु शर्मा को माफी मांगनी चाहिए – भाजपा 
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि रघु शर्मा ने गुजरात के लोगों का अपमान किया है। पाटिल ने गुजरात में औद्योगिक शांति का जिक्र करते हुए कहा कि यहां प्रवासियों को आसानी से भोजन और आश्रय मिल रहा है। पाटिल ने कहा, “हो सकता है कि उन्हें (शर्मा) जानकारी न हो, लेकिन देश भर में विभिन्न राज्यों के सबसे ज्यादा लोग गुजरात में रह रहे हैं। वे औद्योगिक शांति के कारण यहां पहुंचना चाहते हैं। उन्हें यहां आसानी से भोजन और आश्रय मिलता है।”
पाटिल ने माफी की मांग करते हुए कहा कि शर्मा को माफी मांगनी चाहिए और अपना बयान वापस लेना चाहिए। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विभाजनकारी राजनीति करती है। उन्होंने कहा, “केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस को सामने आकर शर्मा के बयान पर अपना स्टैंड व्यक्त करना चाहिए।”
Advertisement
Next Article