For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस ने एचकेआरएन को लेकर सरकार पर साधा निशाना, हरियाणा विधानसभा से किया बहिर्गमन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जा रही भर्तियों के मुद्दे पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी -जननायक जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस सदस्यों ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा से बहिर्गमन किया।

11:27 PM Dec 27, 2022 IST | Shera Rajput

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जा रही भर्तियों के मुद्दे पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी -जननायक जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस सदस्यों ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा से बहिर्गमन किया।

कांग्रेस ने एचकेआरएन को लेकर सरकार पर साधा निशाना  हरियाणा विधानसभा से किया बहिर्गमन
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से की जा रही भर्तियों के मुद्दे पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जजपा) सरकार पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस सदस्यों ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा से बहिर्गमन किया।
Advertisement
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कर्मचारियों को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए एचकेआरएन की स्थापना की गई, जबकि कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इसका गठन भर्तियों में कई अनियमितताओं और विसंगतियों को खत्म करने के लिए किया गया था।
खट्टर ने यह भी कहा कि आवश्यकता के अनुसार सरकारी विभागों में पदों की संख्या को युक्तिसंगत बनाने के लिए राज्य में एक आयोग का गठन किया जाएगा। विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन, कांग्रेस विधायकों ने एचकेआरएन के माध्यम से भर्तियां करने के लिए खट्टर नीत सरकार की आलोचना करते हुए भर्ती के लिए ठेके की व्यवस्था को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
एचकेआरएन की स्थापना राज्य के सभी सरकारी विभागों को संविदात्मक जनशक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा-जजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं का शोषण किया जा रहा है और कम वेतन पर छोटे-मोटे काम करवाए जा रहे हैं।
Advertisement
हुड्डा ने कहा कि एचकेआरएन का उद्देश्य ‘‘स्थायी नौकरियों, योग्यता, आरक्षण और भर्ती निकायों की भूमिका को समाप्त करना प्रतीत होता है।’’ बाद में कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×