मोदी सरकार की 'जन विरोधी नीतियों' के खिलाफ पंजाब में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस मोदी सरकार की ‘जन विरोधी नीतियों’ और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) मुद्दे को लेकर 15 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।
01:56 PM Nov 03, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस मोदी सरकार की ‘जन विरोधी नीतियों’ और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) मुद्दे को लेकर 15 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।
Advertisement
Advertisement
क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागादारी में 10 आसियान देश और छह अन्य देश भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं, जिनके बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में वार्ता चल रही है।
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंकॉक की यात्रा पर हैं जहां काफी समय से लंबित आरसीईपी को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत आखिरी चरण में पहुंच गई है।
कांग्रेस का मानना है कि इस समझौते से किसानों, दुकानदारों, छोटे और मध्यम उद्योगों को भीषण मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पंजाब कांग्रेस ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौता किसानों के हितों के विरुद्ध है।
पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक में 15 नवंबर को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।
जाखड़ ने कहा कि पार्टी ने विभिन्न मोर्चों पर मोदी सरकार की ‘जनविरोधी’ नीतियों और ‘विफलताओं’ को उजागर करने के लिए 15 नवंबर को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है।

Join Channel