For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तर प्रदेश में वाराणसी समेत 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, 67 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी

10:04 PM Feb 21, 2024 IST | Rakesh Kumar
उत्तर प्रदेश में वाराणसी समेत 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस  67 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। सपा-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता में यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश की संस्कृति बचाने की लड़ाई है। यहां 80 लोकसभा सीट हैं, जिसमें 17 सीटों पर कांग्रेस और शेष 63 सीटों पर इंडिया गठबंधन के अन्य उम्मीदवारों का कांग्रेस समर्थन करेगी।

Highlights 

  • उत्तर प्रदेश में वाराणसी समेत 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस 
  • 67 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी 
  • प्रदेश में सीट बंटवारे की घोषणा  

प्रदेश में सीट बंटवारे की घोषणा

दोनों पार्टियों ने इंडिया गठबंधन के तहत बुधवार को प्रदेश में सीट बंटवारे की घोषणा कर दी, जिसके तहत कांग्रेस वाराणसी, रायबरेली और अमेठी सहित 17 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। गठबंधन की जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में दी।

अविनाश पांडे ने बताया कि यह निर्णय लिया

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। इसमें सपा और अन्य जो भी दल शामिल होंगें, सब भाजपा का डटकर मुकबला करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का विशेष रूप से उल्लेख किया और कहा कि हम उनके प्रति आभार जताते हैं कि उनके प्रयासों से ही यह गठबंधन अंजाम तक पहुंचा है।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सुविधानुसार 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम भारत को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने के लिए एक साथ आए हैं। आज किसान परेशान हैं। जवान परेशान हैं। लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में हम भाजपा को हटाने के लिए संकल्प लेकर एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने में सक्षम है। अखिलेश यादव ने बार-बार कहा है कि 2014 में यूपी से ही भाजपा आई थी और 2024 में यहीं से भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×