W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोरोना का प्रकोप धीमा होते ही किसान आंदोलन को धार देगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अंशू तिवारी ने रविवार को कहा कि कोरोना का प्रकोप धीमा होते ही कांग्रेस किसानों तक पहुंच कर फिर से किसान आंदोलन को धार देगी।

12:43 AM Sep 14, 2020 IST | Shera Rajput

उन्होंने कहा कि सूबे में 1989 के बाद जाति, मजहब और धर्म की राजनीति हुई पर विकास की राजनीति लगभग नहीं हुई, जिस कारण प्रदेश पिछड़ गया। अपने गृह नगर दिबियापुर में रविवार को आयोजित स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से कहा कि कोरोना महामारी के नियंत्रण में सरकार पूरी तरह फेल है। आज देश में रोजाना करीब एक लाख मरीज सामने आ रहे हैं। 
तिवारी ने कहा कि पिछले छह सालों में ढ़ई से तीन करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं, जबकि भाजपा के अपने आंकड़ के अनुसार 17 लाख लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म, मजहब की पार्टी नहीं है, कांग्रेस हिंदुस्तान की पार्टी है। कांग्रेस ने देश प्रदेश में हर वर्ग को संरक्षण दिया, कांग्रेस देश व प्रदेश के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ है। 
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार से हर वर्ग परेशान है, वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस छात्रों, बेरोजगारों, किसानों और व्यापारियों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच मुखर होकर जाएगी। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि बेरोजगारी बढ़ने से कानून व्यवस्था की स्थिति और बदहाल होना तय है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×