W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ram Mandir Pran Pratistha में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, कहा- यह RSS, बीजेपी का समारोह

05:16 PM Jan 10, 2024 IST | Yogita Tyagi
ram mandir pran pratistha में शामिल नहीं होगी कांग्रेस  कहा  यह rss  बीजेपी का समारोह
Advertisement

Ram Mandir Pran Pratistha: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि, अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे।

  • खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी Pran Pratistha में शामिल नहीं होंगे
  • कांग्रेस ने इसकी वजह BJP और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को बताया

क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है तथा अर्द्धनिर्मित मंदिर का चुनावी लाभ के लिए उद्घाटन किया जा रहा है। बाइस जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं को निमंत्रित किया गया था।

चुनावी लाभ के लिए मंदिर का उद्घाटन- जयराम रमेश

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में यह दावा किया कि मंदिर का निर्माण कार्य अधूरा है और इसका उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी भाजपा तथा आरएसएस के आयोजन के इस निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×