W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस आज से दिल्ली में शुरू करेगी 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान

कांग्रेस पार्टी आज देश भर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरूआत करेगी।

08:50 AM Jan 02, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

कांग्रेस पार्टी आज देश भर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरूआत करेगी।

कांग्रेस आज से दिल्ली में शुरू करेगी  जय बापू  जय भीम  जय संविधान  अभियान

कांग्रेस पार्टी आज यानी 3 जनवरी से देश भर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरूआत करेगी। अभियान का समापन 26 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू में होगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी। जयराम रमेश ने कहा कि महात्मा गांधी की विरासत और संविधान को बचाने के लिए हर ब्लॉक, जिले और राज्य में रैलियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। अप्रैल 2025 में गुजरात में AICC का सेशन आयोजित किया जाएगा। अभियान 27 दिसंबर को शुरू होना था कर्नाटक के बेलगावी में 26 दिसंबर को हुए कांग्रेस के अधिवेशन में अभियान को 27 दिसंबर से शुरू करने का फैसला लिया गया था। लेकिन 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया, जिसके बाद 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई थी। इसलिए अभियान को आगे बढ़ा दिया गया था।

27 दिसंबर को शुरू होना था अभियान

बेलगावी अधिवेशन में अभियान शुरू करने का फैसला कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय अधिवेशन 26 और 27 दिसंबर होना था। हालांकि, पूर्व पीएम सिंह के निधन के बाद अधिवेशन रद्द कर दिया था। पहले दिन 26 जनवरी से एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करने का फैसला लिया गया था। बैठक के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने स्पीच दी थी। सोनिया गांधी अधिवेशन में शामिल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अधिवेशन में 300 से ज्यादा नेता मंथन के लिए पहुंचे थे।

भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को दी संजीवनी

बैठक के बाद पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा था, ‘हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी थी। इससे कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया था। हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली थी।’ अब कांग्रेस की इस यात्रा ने बीजेपी की टेंशन को बढ़ा दिया है। क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा की वजह से ही लोकसभा चुनाव में बीजेपी को देशभर में नुक्सान हुआ था। ऐसे ही अब नई यात्रा भी बीजेपी को नुकसान पहुंच सकता है ये बात बीजेपी भी समझ रही है।

‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ भी शुरू करेगी कांग्रेस

कांग्रेस के मुताबिक, 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक एक राष्ट्रीय पदयात्रा शुरू की जाएगी, जिसे संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा नाम दिया जाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे और यह यात्रा गांव-गांव और शहर-शहर जाएगी। इसके अलावा, कांग्रेस ने कहा कि अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में गुजरात में एआईसीसी की एक बैठक आयोजित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×