Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस 26 जनवरी से शुरू करेगी 'संविधान बचाओ पद यात्रा', CWC की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव

कांग्रेस की कार्य समिति (CWC) की बैठक में गुरुवार को कई अहम प्रस्ताव पारित हुए है।

08:31 AM Dec 26, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

कांग्रेस की कार्य समिति (CWC) की बैठक में गुरुवार को कई अहम प्रस्ताव पारित हुए है।

कांग्रेस की कार्य समिति (CWC) की बैठक में गुरुवार को कई अहम प्रस्ताव पारित हुए है। जिसमें 26 जनवरी 2025 से कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करने का फैसला लिया गया। यह प्रोग्राम अगले एक साल तक चलेगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ निकालेगी। इसके अलावा बैठक में ये फैसला किया गया कि पार्टी में व्यापक संगठनात्मक सुधार तथा पुनर्गठन का काम तत्काल शुरू किया जाएगा।

एक साल तक चलेगी पदयात्रा

जयराम रमेश ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, पार्टी एक साल तक देश भर के गांव-गांव तक पदयात्रा निकालेगी और इस दौरान अडाणी से लेकर आंबेडकर और चुनाव आयोग से लेकर अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार का घेराव करेगी। जयराम रमेश ने कहा, हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी और यह कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। फिर, भारत बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू करेंगे। कार्य समिति की बैठक के बाद जयराम ने अन्य फैसलों के बारे में भी जानकारी साझा की।

बैठक के बाद राहुल गांधी का ट्वीट

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बेलगावी में हुई विस्तारित CWC की नव सत्याग्रह बैठक में हमारा नव संकल्प – संविधान की रक्षा के लिए हम संगठित हैं, संकल्पित हैं, समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से यह पदयात्रा शुरू होगी। यह पदयात्रा गांव और शहरों में होगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article