Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आरक्षण की व्यवस्था कांग्रेस की देन : ललन यादव

ये कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पं. नेहरू के मंत्रिमंडल में जगजीवन राम जैसे दलित नेता को मंत्री बनाया गया।

06:47 PM Oct 26, 2018 IST | Desk Team

ये कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पं. नेहरू के मंत्रिमंडल में जगजीवन राम जैसे दलित नेता को मंत्री बनाया गया।

पटना : बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार यादव ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के उस बयान की निंदा की जिसमें कहा गया कि कांग्रेस पार्टी पिछड़ों, दलितों एवं आदिवासियों विकास के प्रति उदासीन रही है। श्री कुमार ने कहा कि देश के संविधान में अनु. जात एवं अनु. जन जाति के लिए सरकारी नौकरियां एवं विधानसभा व लोकसभा में इन वर्गों के आरक्षण की व्यवस्था है, ये कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पं. नेहरू के मंत्रिमंडल में जगजीवन राम जैसे दलित नेता को मंत्री बनाया गया।

साथ ही डा. जाकीर हुसैन, के. आर. नानायणन, फखरूद्दीन अली अहमद, ज्ञानी जैल सिंह जैसे नेताओं को राष्ट्रपति के पद पर आसीन कराया। यूपी में चन्द्रभानु गुप्ता, बिहार में भोला पासवान शास्त्री, दारोगा प्रसाद राय, एवं अब्दुल गफूर नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया। श्री कुमार ने रामविलास पासवान को मौसम विज्ञानिक बताकर कहा कि उन्हें दलित वर्ग में परिवार के अलावे किसी का हित नहीं दिखता।

Advertisement
Advertisement
Next Article