Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश में करेगी प्रवेश

06:48 PM Feb 11, 2024 IST | Rakesh Kumar

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आगामी 17 फरवरी को भदोही जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल भदोही और मिर्जापुर जिले के लोगों से मिलेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। भदोही जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चौरी इलाके के कंधिया रेलवे फाटक से जिले में प्रवेश करेगी। शहर के इंदिरा मिल चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यहां से यात्रा शहर में रजपुरा चौराहा पहुचेंगी जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

 Highlights 

राहुल गांधी समेत उनके साथ के लोग रात्रि विश्राम करेंगे

दुबे ने बताया कि यात्रा का अगला पड़ाव जिले के विभूति नारायण इंटर कालेज के मैदान में देर शाम को होगा जहां राहुल गांधी समेत उनके साथ के लोग रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन उनका काफिला आगामी 18 फरवरी को सुबह ज्ञानपुर मार्ग होते हुए गोपीगंज चौराहे से प्रयागराज के लिये रवाना होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article