Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिस्ट्रीशीटर की गोली से घायल सिपाही हुआ बलिदान, 5 फरवरी को होनी थी शादी

01:31 PM Dec 26, 2023 IST | Rakesh Kumar

कन्नौज में सोमवार को पुलिस और हिस्ट्रीशीटर व उसके बेटे के बीच फायरिंग हुई। जिसमें घायल सिपाही सचिन राठी की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। विशुनगढ़ में हिस्ट्रीशीटर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने सिपाही सचिन राठी गया था। 5 फरवरी को सिपाही की शादी होनी थी। जो कि मुजफ्फरनगर का रहने वाला था, जिसका चयन पुलिस में 2019 में हुआ था। जानकारी के मुताबिक कन्नौज पुलिस लाइन में सिपाही को सलामी दी जाएगी।

HIGHLIGHTS 

खून सप्लाई की मुख्य नस कटने से हुई दिक्कत

पुलिस और रीजेंसी के डॉक्टर के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर की ओर से 12 बोर का बड़ा वाला कारतूस प्रयोग किया गया, जिसे आमतौर की भाषा में हाथी मार कहा जाता है। जांघ में गोली लगने के बाद बड़ा घाव हो गया, जिसकी वजह से शरीर को खून सप्लाई करने वाली मुख्य नस फट गई। इस नस के फटने से काफी खून बह गया।

डॉक्टर ने ऑपरेशन करके क्षतिग्रस्त नस को ठीक कर दिया था लेकिन रात करीब 1:00 बजे अत्यधिक खून बहने की वजह से सचिन राठी का ब्लड प्रेशर लो हो गया। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक पड़ा जिसमें उनकी मृत्यु हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article