2023 में फिर से सिपाहियों की भर्ती की जाएगी - उत्तराखंड डीजीपी
हल्द्वानी पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल करने के लिए उनके संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
04:38 AM Nov 21, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
हल्द्वानी पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल करने के लिए उनके संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। डीजीपी ने स्वयं माना कि प्रदेश में पुलिस की भारी कमी है, लिहाजा 2023 में फिर से सिपाहियों की भर्ती की जाएगी, जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो सके।
Advertisement
इसके अलावा अपराधों को रोकने के लिए बॉर्डर एरियाज में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मातरण कानून सरकार लेकर आ रही है, लेकिन इससे पहले अब तक धर्मातरण को लेकर जितने भी मामले पुलिस के संज्ञान में आए हैं, उनमें सख्त कार्रवाई की जा रही है। धर्मातरण को लेकर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जहां भी धर्मातरण के मामले आ रहे हैं, पुलिस द्वारा सख्ती से निपटा जा रहा है।
Advertisement

Join Channel