Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इन फलों के सेवन से नहीं बढ़ेगा शुगर, डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

03:52 PM Nov 09, 2023 IST | Yogita Tyagi

डायबिटीज एक बड़ी और कभी न खत्म होने वाली समस्या है, जिसमें शरीर में शुगर का लेवल बढ़ सकता है कभी-कभी शुगर का लेवल कम भी हो सकता है। डायबिटीज होने के बाद मरीज को अपना ध्यान रखने और मीठे से परहेज करने की सलाह दी जाती है जिसके बाद मरीज फलों का सेवन करने से भी परहेज करने लगते हैं लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें डायबिटीज में खाने से बहुत फायदा मिलता है इन फलों के सेवन से डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद भी मिलती है। तो आइए जानते हैं कौन से वह फल हैं जिनको डायबिटीज में खाने से आराम मिलता है।

Advertisement

अमरूद का सेवन

डायबिटीज में अमरूद खाना बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को सुबह के समय खाली पेट अमरूद खाना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

पपीते का सेवन

डायबिटीज से परेशान मरीजों के लिए पपीते का सेवन बहुत लाभकारी होता है। पपीता भी सुबह के समय खाली पेट ही खाना चाहिए। आप ब्रेकफास्ट में इसका सेवन कर सकते हैं। यदि आप दिन में पपीता खाना चाहते हैं तो इससे भी कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता है।

सेब का सेवन

डायबिटीज से परेशान मरीजों के लिए सेब खाना भी बहुत अच्छा है। सुबह खाली पेट सेब खाने से शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत मदद मिल सकती है। साथ ही सेब खाने से पेट से जुडी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

संतरे का सेवन

संतरा भी शुगर वाले मरीजों के लिए बहुत लाभकारी होता है। संतरे में कार्बोहाइड्रैट नहीं पाया जाता है इसके अलावा इसमें फाइबर, मिनिरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जिससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

नाशपाती का सेवन

नाशपाती फाइबर से भरपूर होती है। डायबिटीज वाले मरीजों के लिए नाशपाती का सेवन वरदान साबित हो सकता है। नाशपाती में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की अच्छी क्षमता होती है। इसलिए ब्लड शुगर के मरीज नाशपाती का सेवन करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article