Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड : चाकू की नोक पर नाबालिग और युवती के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

बीती रात खूंटी जिले में सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत दो लड़कियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में सभी आरोपी अभी तक फरार है।

04:36 PM Jun 23, 2021 IST | Desk Team

बीती रात खूंटी जिले में सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत दो लड़कियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में सभी आरोपी अभी तक फरार है।

झारखंड में चाकू की नोक पर एक नाबालिग और एक महिला के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। बीती रात खूंटी जिले में सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत दो लड़कियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के सभी आरोपी अभी तक फरार है। 
Advertisement
खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार मंगलवार शाम दोनों जब बाजार से खरीददारी कर अपने घर लौट रही थीं तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने चाकू की नोक पर उन्हें नेताजी चौक के पास से अगवा कर लिया और लगभग पांच किलोमीटर दूर ले जाकर एक स्कूल में उनसे गैंगरेप किया। 
घटना के बाद रात लगभग दो बजे चारों आरोपी लड़कियों को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और परिजनों को तब मिली जब दोनों लड़कियां बुधवार दोपहर अपने गांव पहुंचीं और लोगों को अपने साथ हुए कुकृत्य के बारे में बताया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।शेखर ने बताया कि पुलिस संदिग्ध आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों को चिकित्सिकीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
Advertisement
Next Article