W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कर्नाटक : हिंदू शब्द पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, BJP बोली-हमारी प्राचीन संस्कृति को किया बदनाम

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा है कि अगर आपको हिंदू शब्द के मायने पता चलेंगे तो आपको शर्म आ जाएगी।

09:33 AM Nov 08, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा है कि अगर आपको हिंदू शब्द के मायने पता चलेंगे तो आपको शर्म आ जाएगी।

कर्नाटक   हिंदू शब्द पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान  bjp बोली हमारी प्राचीन संस्कृति को किया बदनाम
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली के हिंदू को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।जरकीहोली ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा है कि अगर आपको हिंदू शब्द के मायने पता चलेंगे तो आपको शर्म आ जाएगी। इसका मतलब बहुत गंदा होता है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भड़कते हुए बीजेपी ने इसकी निंदा की है।
Advertisement
कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पान्नी इलाके में रविवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द की उत्पत्ति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द कहां से आया? यह फ़ारसी है। भारत का क्या संबंध है? यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह शब्द आपका नहीं है। अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी।

हिमाचल पर BJP की पैनी नजर! नड्डा ने कहा- हिमाचल में दोबारा यूपी, उत्तराखंड की तरह भाजपा बनाएगी सरकार

सतीश जारकीहोली के इस बयान पर कर्नाटक बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हमारी प्राचीन संस्कृति के बारे में बुरा बोलती है। सतीश जरकीहोली ने हमारी प्राचीन संस्कृति को बदनाम किया है। यह बेहद निंदनीय है। जनता इसका जवाब देगी। अगर कांग्रेस की नीयत साफ है, तो उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×