Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

औरैया में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में छिड़ा विवाद, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में यूकेलिप्टस का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद चले दोनों पक्षों की चार महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

04:38 PM Jun 06, 2021 IST | Desk Team

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि बीती शाम क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी रविंद, कुमार यादव यूकेलिप्टस का पेड़ काट रहे थे कि तभी मोनू यादव वहां आए और पेड़ काटने से मना किया जिस पर दोनों पक्षों में विवाद के साथ गाली-गलौज होने लगी।
इसी दौरान वहां पर दोनों पक्षों की महिलाएं व पुरूष भी वहां पहुंच गये और देखते देखते उनमें जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे मोनू कुमार, सोनू, अमरावती, सरस्वती देवी, मुन्नी देवी, सर्वेश कुमार, संतोष देवी व अंकित आदि लोग घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  अछल्दा में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल अंकित को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Next Article