दिलीप घोष की ममता पर टिप्पणी को लेकर विवाद, टीएमसी ने गिरफ्तारी की मांग की
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस ने नाराज़गी जताई है और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
05:10 AM Jul 07, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस ने नाराज़गी जताई है और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
Advertisement
घोष ने ‘इंडिया टुडे ईस्ट कॉनक्लेव’ में एक सत्र के दौरान पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के ‘बांग्लार मेये’ (बंगाल की बेटी) अभियान और बाद में गोवा के चुनाव में तटीय राज्य से अपना संबंध बताने के संदर्भ में मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दीं।
Advertisement
डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने पूर्व प्रदेश भाजपा प्रमुख की टिप्पणी पर हैरानी जताते हुए ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घोष को गिरफ्तार कराने की मांग की और भाजपा से पूछा कि क्या पार्टी के नेता देश की एकमात्र मौजूदा महिला मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह बात करते हैं?
Advertisement

Join Channel