W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अवसाद में निर्भया कांड के दोषी, खाना-पीना कम किया : तिहाड़ जेल के सूत्र

तिहाड़ जेल में बंद निर्भया बलात्कार-हत्याकांड के चारों दोषी अवसाद में हैं और उन्होंने खाना-पीना भी कम कर दिया है। जेल के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

06:47 PM Dec 13, 2019 IST | Shera Rajput

तिहाड़ जेल में बंद निर्भया बलात्कार-हत्याकांड के चारों दोषी अवसाद में हैं और उन्होंने खाना-पीना भी कम कर दिया है। जेल के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अवसाद में निर्भया कांड के दोषी  खाना पीना कम किया   तिहाड़ जेल के सूत्र
Advertisement
तिहाड़ जेल में बंद निर्भया बलात्कार-हत्याकांड के चारों दोषी अवसाद में हैं और उन्होंने खाना-पीना भी कम कर दिया है। जेल के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
Advertisement
सूत्रों ने बताया कि चारों दोषियों- अक्षय, मुकेश, पवन गुप्ता और विनय शर्मा के साथ चार-पांच सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि वे खुद को कोई नुकसान न पहुंचा सकें।
Advertisement
तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को जेल का दौरा कर दोषियों को फांसी पर लटकाने की तैयारियों का जायजा लिया और संतुष्टि जाहिर की।
इस चर्चित मामले की कोई जानकारी लीक न हो, इसके लिये तिहाड़ जेल के अधिकारियों के फोन निगरानी पर लगा दिये गए हैं।
इससे पहले चारो दोषियों को शुक्रवार को वीडियो लिंक के जरिये अदालत न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उनकी पहचान सत्यापित की।
इस बीच निर्भया की मां ने शुक्रवार को कहा कि वह चाहती हैं कि 16 दिसंबर से पहले दोषियों को फांसी दी जाए।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘मैं अपनी बेटी को न्याय दिलाने और उसे मुझसे छीनने वालों को मौत की सजा दिलाने के लिये लड़ाई जारी रखूंगी। मैं चाहती हूं कि उन्हें 16 दिसंबर से पहले फांसी दी जाए।’
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×