Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है : भारतीय दूत

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने कहा है कि ढाका और नई दिल्ली विकास में भागीदार हैं। दोनों देशों के बीच का यह सहयोग महज लेन-देन पर नहीं, बल्कि विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है।

03:42 PM Sep 26, 2020 IST | Desk Team

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने कहा है कि ढाका और नई दिल्ली विकास में भागीदार हैं। दोनों देशों के बीच का यह सहयोग महज लेन-देन पर नहीं, बल्कि विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने कहा है कि ढाका और नई दिल्ली विकास में भागीदार हैं। दोनों देशों के बीच का यह सहयोग महज लेन-देन पर नहीं, बल्कि विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ और दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ को संयुक्त तौर पर मनाने के लिए उत्सुक है। 
Advertisement
गांगुली ने यह टिप्पणी गुरुवार को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित ‘रिमेम्बरिंग महात्मा गांधी’ वेबिनार में की। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के 2 साल लंबे स्मरणोत्सव का समापन किया जाएगा। 
सेमिनार में गांधी आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष और नोआखली के सांसद एचएम इब्राहिम, महात्मा गांधी स्मारक सदन के चेयरमैन स्वदेश रॉय, गांधी आश्रम ट्रस्ट के डायरेक्टर्स सैयद अबुल मकसूद और नबा कुमारा राहा समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया। 
गांगुली ने कहा कि नोआखली, जमालपुर, अतरई और दोहार के गांधी आश्रम बांग्लादेश में गांधीवादी सिद्धांतों की मशाल को आगे ले जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने गांधी और बांग्लादेश का जनक कहे जाने वाले बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान दोनों को श्रद्धांजलि दी। 
Advertisement
Next Article