W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आत्महत्या या अनजाने में! जयपुर सेन्ट्रल जेल में जवान ने मारी खुद को गोली, एंगल की तलाश में जुटी पुलिस

04:33 PM Apr 19, 2026 IST | Rohit Singh
आत्महत्या या अनजाने में  जयपुर सेन्ट्रल जेल में जवान ने मारी खुद को गोली  एंगल की तलाश में जुटी पुलिस
Cop Suicide in Jaipur Central Jail

Cop Suicide in Jaipur Central Jail : जयपुर सेंट्रल जेल से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. रविवार की सुबह अचानक सेन्ट्रल जेल में हड़कंप मच गया. जेल के बाहर बने अस्थाई बैरक में एक जवान ने RAC में खुद को गोली मार ली. इस घटना में जवान की मौत हो गई। बता दें. गोली सीधे जवान के सीने में लगी।

Advertisement

घटना के बाद लालकोठी थाना पुलिस ने शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच में जुटी है। मृतक जवान का नाम गिरधारी बताया जा रहा है.

Advertisement

बता दें, आज रविवार सुबह 11 बजे की है जहां जवान ने खुद को गोली मारी, मगर समस्या यह है कि पुलिस इस बात को लेकर संशय में है कि गिरधारी ने आत्महत्या की या अनजाने में उसकी राइफल चलने से उसे गोली लग गई. इस घटना के तुरंत बाद मौके पर एसएचओ प्रकाश राम बिश्नोई दौड़ कर गए थे. उन्होंने बताया कि दौड़कर पहुंचे जवान SHO प्रकाश राम विश्नोई ने बताया कि आरएसी की 10वीं बटालियन के जवान गिरधारी काफी समय से जयपुर सेंट्रल जेल में टावर पर सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात थे।

Advertisement

बैरक में थे गिरधारी

गिरधारी के साथ तैनात अन्य जवानों ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे गिरधारी जेल के बाहर बने अस्थाई बैरक में थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई।

आवाज सुनकर बाहर तैनात अन्य जवान दौड़कर अंदर पहुंचे। देखने पर जवान गिरधारी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। सर्विस राइफल से चली गोली उनके सीने में लगी थी।

जेल स्टाफ ने तुरंत गंभीर हालत में गिरधारी को SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो तरह से जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर फिलहाल पुलिस दो फैसलों में पहुंची है. पहला यह कि या तो गिरधारी ने खुद को गोली मारी है. यानी आत्महत्या की हो, वह किसी अवसाद या अन्य दिक्कतों से डील कर रहे हों.

दूसरा, यह भी संभव है कि गिरधारी जब अपनी राइफल साल कर रहे हों, तो रायफल के बट को जमीन से सटा कर नली की सफाई कर रहे हों. इस दौरान गलती से ट्रिगर दबा हो और अनजाने उनकी मौत हो गई हो.

यह भी पढ़ें - RPSC ने जारी किया RAS 2024 का रिजल्ट, बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने किया टॉप, मेरिट के आधार पर हुआ चयन

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×