For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

COPD: अब तक नहीं छोड़ी सिगरेट, COPD के हो सकते है शिकार

02:51 PM Jan 28, 2024 IST | Aastha Paswan
copd  अब तक नहीं छोड़ी सिगरेट  copd के हो सकते है शिकार

COPD: सिगरेट पीने से आपकी जान को नुकसान जरुर होता है। आज कल हर कोई स्ट्रेस से लड़ने के लिए सिगरेट पीते हैं। COPD आमतौर पर सिगरेट पीने की वजह से होती है। हालांकि, लंबे समय तक फेफड़ों में जलन पैदा करने वाले दूसरे कारणों, जैसे स्मोकिंग के धुएं के संपर्क में रहने से भी सीओपीडी बढ़ सकती है।

Highlights

  • सिगरेट से हो सकता है COPD
  • COPD ले सकता है आपकी जान
  • कम उम्र के लोग हो रहे हैं सिगरेट के आदि

जानें क्या COPD होता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, COPD आमतौर पर सिगरेट पीने की वजह से होती है। हालांकि, लंबे समय तक फेफड़ों में जलन पैदा करने वाले दूसरे कारणों, जैसे स्मोकिंग के धुएं के संपर्क में रहने से भी COPD बढ़ सकती है। COPD के कारण शरीर में कम ऑक्सीजन पहुंचती है। कम उम्र में धूम्रपान करने या धूम्रपान के संपर्क में आने से फेफड़ों का विकास काफी हद तक धीमा हो सकता है।

Smoking से हो सकती है ये बीमारी

अगर आप भी Smoking करते हैं, तो इसे तुरंत छोड़ दें। इसकी वजह से जानलेवा बीमारी के शिकार हो सकता हैं। Smoking की वजह से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) तेजी से बढ़ रही है। इसके मरीज देश के कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं. इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इनमें ज्यादातर की उम्र 40 साल से ज्यादा है। शोधकर्ताओं के रिपोर्ट के अनुसार COPD से जुड़ी 10 मौतों में से 8 का कारण स्मोकिंग ही है।

 COPD हो सकता है खतरनाक

डॉक्टर के मुताबिक, COPD की वजह से फेफड़ों में वायुमार्ग और छोटी वायुकोशियां फैलने और सिकुड़ने की क्षमता कम होने लगती है। आपको बता दें कई वायुकोषों की दीवारें भी नष्ट हो सकती हैं। ऐसे में वायुमार्ग की दीवारें मोटी और सूज जाती हैं। वायुमार्ग सामान्य से ज्यादा बलगम बनाता है, जो वायुप्रवाह को रोक सकती है। जो आपकी जान के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

जानें COPD के लक्षण

ये एक हैरान करने वाली बात है कि COPD की शुरुआत में कोई लक्षण नजर नहीं आतेहै या फिर हल्के-फुल्के लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं, जो बीमारी के बढ़ने पर बढ़ सकते हैं। इनमें खांसी, सांस की परेशानी, घरघराहट, सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, हर व्यक्ति में लक्षण समान नहीं होते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही सीओपीडी की सटीक जानकारी मिल सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×