W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खाली पेट पिएं धनिया का पानी, Kidney Detox से लेकर Glowing Skin तक मिलेंगे ये 4 Benefits

04:06 PM Apr 07, 2026 IST | Kajal Yadav
खाली पेट पिएं धनिया का पानी  kidney detox से लेकर glowing skin तक मिलेंगे ये 4 benefits
Coriander Water Benefits (Source: AI)

Coriander Water Benefits: धनिया को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। साबुत धनिया हर घर के किचन में आसानी से मिल जाती है। इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो धनिया सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप पेट और स्किन की समस्या से परेशान हैं, तो धनिया के बीजों को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह छानकर पी लें। ये एक नेचुरल हेल्थ ड्रिंक की तरह काम करता है। सेहत के लिए ये किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए जानते हैं, इसे पीने के क्या-क्या फायदे हैं।

Advertisement

Coriander Water Benefits: धनिया पानी पीने के फायदे

Coriander Water Benefits
Coriander Water Benefits (Source: Social Media)

1. किडनी होगी स्वस्थ

अगर आप रोजाना रात भर भिगोए हुए धनिए के बीजों का पानी पीते हैं, तो ये किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये आपके अंदर के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। अगर आप अपनी किडनी को अंदर से साफ करना चाहते हैं, तो इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

2. स्किन के लिए फायदेमंद

Coriander Water Benefits
Coriander Water Benefits

भीगी धनिया में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को डिटॉक्स करने और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो ये मुंहासे, ब्लैकहेड्स और जलन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

Advertisement

3. पाचन के लिए बेस्ट

रोजाना धनिया का पानी पीने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद गुण अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसे गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है।

4. मोटापा घटाने में मददगार

अक्सर लोग अपने बढ़ते मोटापे से परेशान रहते हैं। इसलिए वो अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके अपने बढ़ते हुए वजन को घटाते हैं। फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। इसलिए आज से ही अपनी डाइट में खाली पेट धनिया के पानी ऐड कर लीजिए इससे आपका वजन तेजी से घटेगा।

Also Read: गर्मियों में पेट फूलने और Gas की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये 4 Magical Drinks, तुरंत मिलेगा आराम

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×