Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोरोना : 40 अफ्रीकी देशों में करीब 10 हजार स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव

कुछ देशों में डॉक्टर, नर्स एवं अन्य कर्मी जान के खतरे के डर एवं निजी सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते पहले ही हड़ताल पर चले गये हैं।

09:26 PM Jul 17, 2020 IST | Desk Team

कुछ देशों में डॉक्टर, नर्स एवं अन्य कर्मी जान के खतरे के डर एवं निजी सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते पहले ही हड़ताल पर चले गये हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए तमाम देशों की सरकारें द्वारा हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, चालीस अफ्रीकी देशों में करीब 10000 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी दी।
Advertisement
इनमें से आधे से अधिक स्वास्थ्य कर्मी दक्षिण अफ्रीका में है जो अफ्रीकी महाद्वीप में सत्यापित मामलों की करीब आधी संख्या है। इस महाद्वीप में अस्पतालों के सामने स्थिति से निपटने की कड़ी चुनौती है।
दुनिया में सहारा अफ्रीका पहले से स्वास्थ्य कर्मियों की बहुत अधिक कमी से जूझ रहा है और वहां प्रति 1000 पर तीन से भी कम स्वास्थ्यकर्मी हैं। कुछ देशों में डॉक्टर, नर्स एवं अन्य कर्मी जान के खतरे के डर एवं निजी सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते पहले ही हड़ताल पर चले गये हैं।
बताते चले कि दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। दुनियाभर में संक्रमितों को आंकड़ा 13,837,395 तक पहुंच गया है और 590,702 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 7,743,035 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।
Advertisement
Next Article